DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

हर हर तिरंगा घर घर तिरंगा के थीम पर उत्साह एवं उमंग के साथ ग्राम में तिरंगा यात्रा कर मनाया 79वी स्वतंत्रता दिवस…देखे पूरी खबर

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोगरा:– जिला कोरबा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला राल संकुल -डोंगरी 79वीं स्वतंत्रता दिवस हर- हर तिरंगा घर-घर तिरंगा की थीम पर उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया।

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने हेतु शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्री शिव कुमार साहू के मार्गदर्शन एवं ग्राम सरपंच श्रीमती लक्ष्मीन बाई कंवर, सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन सिंह कंवर तथा श्याम यादव पंच के विशेष सहयोग से विशाल तिरंगा यात्रा संपूर्ण ग्राम में भ्रमण की गई, जिससे पूरा ग्राम देश भक्ति के प्रेम में लीन हुए।

स्वतंत्रता दिवस अमर रहे ,तिरंगे झंडे की जय की नारे से पूरा गलियां गूंजायमान रहा, विशाल तिरंगा यात्रा को पूरे ग्राम वासियों का विशेष सहयोग रहा सभी ग्रामवासी अपने-अपने घरों से निकलकर तिरंगे झंडे की आरती उतारकर पूजा की एवं रैली में सम्मिलित हुए, प्रतिवर्ष की भांति स्वतंत्रता दिवस को मनाने हेतु पूरे ग्राम स्तर पर आमंत्रण करते हुए विशेष बैठक का आयोजन किया गया तथा बैठक में संपूर्ण ग्रामवासी एक साथ मिलकर एक जगह आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ हमारे राष्ट्रीय पर्व को मनाने का संकल्प लिया गया।

इस तारतम्य में 15 अगस्त को सभी ग्रामवासी शाला परिसर में सुबह 8:00 बजे एकत्रित हुए ग्राम सरपंच श्रीमती लक्ष्मीन कंवर जी की मुख्य आतिथ्य , पूर्व सरपंच श्रीमान संतोष कुमार जी की अध्यक्षता एवं श्री माखन यादव विधायक प्रतिनिधि शाला विकास समिति, श्री मनोज कंवर,श्रीमती सविता चौहान अध्यक्ष शाला विकास समिति, श्रीमती आनंद भाई उपाध्यक्ष शाला विकास समिति की विशिष्ट आतिथ्य में ध्वजारोहण किया गया फिर प्रभात फेरी एवं तिरंगा यात्रा पूरे ग्राम राल में निकाली गई, बच्चों के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों को याद करते हुए देशभक्ति गीत ,कविता एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, छात्र-छात्राओं को आमंत्रित अतिथियों के हाथों पुरस्कार वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ग्राम के गणमान्य नागरिक श्री प्रहलाद जी उपसरपंच , श्री नेपाल सिंह , संजय ग्राम कोटवार श्रीमती शशि बंजारा एवं अन्य स्टाफ स्वास्थ्य विभाग, श्रीमती दूजबाई कंवर आंगनवाड़ी एवं समस्त विभागीय कर्मचारी, तीरथ राम,सीरत पाल, लक्ष्मण यादव, प्रतिमा चौहान, कपिल दास ,गणेश राम चौहान, श्रीमती ललिता दास एवं समस्त समिति की सदस्य स्व सहायता समूह, शाला परिवार की ओर से, श्री कृपाल सिंह, श्री आदिल मोहम्मद, श्री कल्याण सिंह श्रीवास , श्री शिवलाल सिंह, श्रीमती आशीष कंवर प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, श्रीमती सुरेखा श्रीवास, श्रीमती मीनाक्षी गोस्वामी,का समस्त छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा, अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया, प्रधान पाठक श्री शिव कुमार साहू जी के द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी को धन्यवाद दिया गया एवं शाला विकास हेतु हमेशा सहयोग करने हेतु संपूर्ण ग्राम वासियों से अपील करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Exit mobile version