DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम घोषित

कोरबा। शिक्षण सत्र 2026-26 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु राज्य के सभी जिलों में विगत 10 जून को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। प्राक्चयन परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए जिलेवार सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग ने बताया कि परीक्षा परिणाम देखने हेतु विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट पर अपना रोल नंबर एवं मोबाइल नंबर प्रविष्ट कर देख सकते हैं। काउंसिलिंग हेतु वेबसाइट पर पृथक से अपलोड की जायेगी।

Exit mobile version