भिवाड़ी,एजेंसी। राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हुआ। इसमें 8 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है।
शव बुरी तरह जल गए थे। कई शवों के कंकाल भर बचे थे। बॉडी पाट्र्स के टुकड़े बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को पॉलीथीन में इकट्ठा किया।
हादसा खुशखेड़ा कारौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। फैक्ट्री मैनेजर अभिनंदन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। फैक्ट्री को सीज कर दिया है।
तीन मृतकों की पहचान बिहार के मोतिहारी जिले के मिंटू, नितेश और सुजान के रूप में हुई है। अन्य मृतकों की पहचान के लिए उनके परिजनों का डीएनए सैंपल लिया जाएगा।
इस फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मौके से बारूद, पटाखे और पैकिंग के डिब्बे मिले हैं। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे।
कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने कहा- देखकर लग रहा है कि छोटा एक्सप्लोसिव मटेरियल था। गैस रिसाव नहीं था।
एडीएम सुमिता मिश्रा के अनुसार, फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र है। उन्होंने किसी तिवारी को यह फैक्ट्री लीज पर दी थी। दोनों से संपर्क नहीं हो पाया है।
हादसे के बाद की PHOTOS…
भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा कारौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह केमिकल फैक्ट्री में 8 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए।
राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में जले मजदूरों के कंकाल पड़े थे।
केमिकल फैक्ट्री में जले हुए शवों को स्ट्रेचर की मदद से बाहर लाया गया। मजदूरों के कई अंग पूरी तरह जल चुके थे।
केमिकल फैक्ट्री में जले शवों को कंबल से ढक कर रखा गया है। इनकी पहचान नहीं हो पा रही है।
मजदूरों के शव बुरी तरह से जल गए थे। इधर-उधर बिखरे बॉडी पाट्र्स को पॉलीथीन में इकट्ठा किया गया।
रेस्क्यू टीम को केमिकल फैक्ट्री के अंदर से पटाखे और बारूद मिला है। कहा जा रहा है कि यहां अवैध तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे।
मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 5 मजदूर मोतिहारी (बिहार) के रहने वाले थे, जिनके परिवार वाले यहीं उनके साथ किराए के मकानों में रह रहे थे।

