DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

UPI पेमेंट के लिए फेस, फिंगर प्रिंट भी इस्तेमाल होगा:सरकार कल नए फीचर्स का ऐलान कर सकती है, अभी भुगतान के लिए PIN जरूरी

नई दिल्ली,एजेंसी। UPI यूजर्स को कल से फेस और फिंगरप्रिंट के जरिए पेमेंट करने की सुविधा मिल सकती है। UPI ऑपरेट करने वाली एजेंसी NPCI ने बायोमेट्रिक फीचर्स को मंजूरी देने की तैयारी पूरी कर ली है।

रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। नए फीचर्स को मंजूरी मिलने के बाद UPI पेमेंट करने के लिए पिन की जरूरत ऑप्शनल हो जाएगी।

Exit mobile version