संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकी मोगरा – बांकी सुराकछार अस्पताल के नए सी. एम. ओ. डॉ अजय कुमार के चार्ज लेते ही अस्पताल को अत्याधुनिक बनाने के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई।

अस्पताल में अत्याधुनिक बिस्तर, स्ट्रेचर ट्रॉली, मेडिकल व्हील चेयर जैसी सुविधाओ को उपलब्ध करवाया गया साथ ही बंजर और अव्यस्थित पड़े बगीचे को आकर्षक बनाने के लिए सुंदरीकरण कार्य प्रगति पर है।
टूटी फूटी सड़क का भी किया जाएगा मरम्मत।
आपातकालीन सेवा और सभी प्रकार की आवश्यक दवाईयो का वितरण भी शुरू किया गया है।
जानकारी अनुसार प्रयोगशाला मे उपयोगी उपकरण शीघ्र आने वाले है जिससे मरीजो को लाभ मिल सकेगा और असुविधाओं के कारण लोगों को होने वाली परेशानियों से अब जूझना नहीं पड़ेगा।
बांकी सुराकछार अस्पताल के नए सी. एम. ओ. डॉ अजय कुमार ने बताया कि आने वाले समय मे आयुष्मान की सुविधा को भी चालु कि या जायेगा।
