मुंबई,एजेंसी। देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के आजाद मैदान में तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन ने उन्हें शपथ दिलाई। उन्होंने मराठी में शपथ ली।
फडणवीस के बाद शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे।
पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री समेत तमाम नेता कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। सचिन तेंदुलकर, शाहरूख खान, सलमान खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह समेत 200 VIPs कार्यक्रम में मौजूद हैं।

शपथ लेने जाने से पहले देवेंद्र फडणवीस की मां ने उनका तिलक किया।
शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा, ‘एकनाथ शिंदे हमारी विनती सुनेंगे और वह डिप्टी पद की शपथ लेंगे। हमें विश्वास है, वह हमारे नेता हैं और हम चाहते हैं कि वह उपमुख्यमंत्री बनें। हम सभी एकनाथ शिंदे के पास जा रहे हैं, हम उन्हें मनाएंगे और शपथ ग्रहण के लिए तैयार करेंगे।’
शिवसेना नेता उदय सामंत ने बताया कि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कुछ देर में वे राजभवन एक पत्र भेज कर इसकी पुष्टि करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर शिंदे डिप्टी CM नहीं बनते हैं तो शिवसेना का कोई विधायक सरकार में शामिल नहीं होगा।
