मुंबई,एजेंसी। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बेहद ही दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर शाइन टॉम चाको और उनका परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया है। यह हादसा इतना खतरनाक था कि शाइन के पिता की मौके पर ही मौत हो गई और परिवार के बाकी सदस्य भी बुरी तरह घायल हो गए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोगों भी गहरा झटका लगा है।
हादसा इतना भीषण था कि एक्टर के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस एक्सीडेंट में एक्टर उनके परिवार के सदस्यों को भी गंभीर चोट आई है। घायलों को धर्मपुरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस खबर को सुनते ही उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा तमिलनाडु के धर्मपुरी के पास पलाकोट्टई के पास हुआ। गाड़ी में शाइन, उनके माता-पिता और भाई मौजूद थे। एक रिपोर्ट के अनुसार घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी की एक लॉरी से जोरदार टक्कर हुई, जिससे गाड़ी पूरी क्षतिग्रस्त हो गई।

