DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बारहवीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई पार्टी

जांजगीर। शास हायर सेकेंडरी बिरगहनी में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना और विद्यालय में बिताए गए चार वर्षों की यादें साझा करना था। कार्यक्रम में शास हाई स्कूल जाटा के प्राचार्य व्ही एस परिहार ने कहा कि ईश्वर ने सभी को कर्म करने के लिए भेजा है। इंसान जन्म के समय वस्त्रों के बिना आता है, पर सत्कर्म करने से जीवन की सभी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।

उन्होंने विद्यार्थियों को भयमुक्त होकर परीक्षा देने और पहले सरल प्रश्न हल करने की सलाह दी। व्याख्याता प्रशांत राठौर ने विद्यार्थियों को मोबाइल के सही उपयोग और इसके लाभ-हानि को समझाया। व्याख्याता प्रतिभा वैष्णव ने कहा कि ईमानदारी से किया गया परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता। सही प्रयास से अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी ब्लू प्रिंट के आधार पर करने की प्रेरणा दी।

Exit mobile version