रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में रामनवमी के अवसर पर कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। रायपुर में आमापारा क्षेत्र में झांकी निकाली गई। जंवारा विसर्जन के साथ माता को विदाई दी गई। विसर्जन की वजह से शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम हो गया। वहीं कुछ बच्चे विसर्जन के दौरान तलवार लहराते दिखे।
फूल चौक से आमापारा चौक और कंकाली तालाब रोड तक लंबा जाम देखने को मिला, जबकि आजाद चौक, शारदा चौक से लेकर पुरानी बस्ती तक ट्रैफिक डायवर्जन की स्थिति बनी रही। रायपुर में ही हनुमान चालीसा महापाठ का भव्य आयोजन होगा। जिसका लाइव प्रसारण 100 देशों में किया जाएगा। एक ही समय में कई देश के श्रद्धालु सामूहिक रूप से जुड़ेंगे।

रायगढ़ में भी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कोरबा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा होगी। अंबिकापुर के प्राचीन राम मंदिर में राजपरिवार के सदस्य पूजा करेंगे। दुर्ग शहर के 250 साल पुराने श्री राम पंचायती मंदिर में 108 परिक्रमा कर भगवान की पूजा की गई। यहां 50 हजार भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है।
रायपुर के प्राचीन दुधाधारी मंदिर में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया है।
रायगढ़ की बूढ़ी माई मंदिर में रामनवमी के दिन कन्या भोज कराया गया।
शिवरीनारायण स्थित राम मंदिर की मान्यता है कि इस वृक्ष के नीचे भगवान राम ने शबरी के झूठे बेर खाए थे।
रायपुर में कुछ बच्चे तरवार लहराते हुए दिखाई दिए।
रायपुर के दूधाधारी मंदिर में भगवान राम और माता सीता का विशेष श्रृंगार किया गया।
मंदिर में जय श्रीराम के जयकारे गूंजे
रामनवमी के अवसर पर बिलासपुर के श्री वेंकटेश मंदिर में सुबह 5:30 बजे सुप्रभातम और उत्थापन आरती से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद सुबह 8 बजे भगवान का अभिषेक किया गया और 9 बजे से 12 बजे तक भजन-कीर्तन हुआ।
दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम के जन्म के समय मंदिर में जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे।
रायपुर में ज्योत-जवारा विसर्जन की तस्वीर।
आजाद चौक शारदा चौक से लेकर कंकाली तालाब पुरानी बस्ती तक ट्रैफिक डाइवर्ट की स्थिति रही।
रामनवमी के अवसर पर आमापारा क्षेत्र में झांकी निकाली गई।
बिलासपुर के श्री वेंकटेश मंदिर में सुबह 5:30 बजे सुप्रभातम और उत्थापन आरती हुई।
भगवान श्रीराम के जन्म के समय मंदिर में जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे।
रायपुर में आयोजन का देशभर में लाइव प्रसारण
रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हनुमान चालीसा महापाठ होगा। यह कार्यक्रम श्री हनुमान महापाठ समिति की ओर से लगातार 18वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संस्कार टीवी के माध्यम से देश दुनिया में किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, रायपुर के साथ ही देशभर के करीब 2000 स्थानों पर एक ही समय में श्रद्धालु सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, जिससे यह आयोजन वैश्विक स्तर पर विशेष महत्व प्राप्त करेगा।
- शाम 6 बजे से भजन संध्या, भक्ति संगीत की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
- शाम 7 बजे से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ शुरू होगा, जो करीब डेढ़ घंटे तक चलेगा।
- राज 9 बजे जीवन प्रबंधन गुरु पंडित विजय शंकर मेहता “कुमति निवार सुमति के संगी” विषय पर मार्गदर्शन देंगे।
दुर्ग के श्री राम पंचायती मंदिर में सुबह से ही भक्त दर्शन के लिए पहुंचे।
रामनवमी शोभायात्रा के लिए रायगढ़ के चौक-चौराहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है
दुर्ग का 650 साल पुराना मठ, जहां भगवान राम की मुर्ति विराजमान है।
650 साल पुराना राम जानकी मठ
दुर्ग के चंडी मंदिर के पास मठ पारा में स्थित प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर बड़े मठ का इतिहास लगभग 650 वर्ष साल पुराना है। प्राचीन काल में यह महंत और साधु संतों तपो भूमि थी। यहां पर धुनी लगाते और भक्ति में लीन रहते थे। उनकी भक्ति से प्रभावित होकर भोसले राजाओं ने यहां मंदिर स्थापित किया।
