DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

किसान कुटीर भवन तैयार, किसानों को होगी सहूलियत

चैतमा। ग्राम चैतमा में किसान कुटीर भवन बनकर तैयार हो गया है। इससे किसानों को सहूलियत होगी। खुद का भवन नहीं होने से कुटीर भवन दूसरे कार्यालय के भवन में संचालित हो रहा था। 2 साल पहले 16 लाख रुपए की मंजूरी मिलने पर किसान कुटीर भवन का निर्माण शुरू हुआ। मगर बीच में ठेकेदार ने काम छोड़ दिया। हालांकि बाद में काम को पूरा कराने और अब उद्घाटन से किसानों को भवन में जरूरी सुविधाएं मिल पाएगी। शुभारंभ मौके पर आदिवासी सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष टम्पाल सिंह, अमरनाथ कैवर्त, ग्राम पंचायत चैतमा के सरपंच राजलाल सिंधराम, डीके आदिले, शिवनाथ सिंह कंवर, चौकी प्रभारी अफसर खान, समिति के प्रबंधक कमल दुबे उपस्थित थे।

Exit mobile version