DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पाली-सिल्ली सड़क निर्माण से प्रभावित किसान फिर पहुंचे रायपुर : पीडब्ल्यूडी सचिव एवं मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

पोड़ी, पोलमी के 82 किसान मुआवजा पाने चार साल से भटक रहे
पीड़ित किसानों को जल्द निराकरण का मिला आश्वासन

कोरबा। एडीव्ही परियोजना के तहत 21.481 किलोमीटर पाली-सिल्ली सड़क निर्माण के लिए क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की जमीन सड़क के लिए अधिग्रहित की गई थी। जमीन अधिग्रहण को चार साल बीत गए और सड़क निर्माण भी दो वर्ष पूर्व पूर्ण हो चुका है, लेकिन पोड़ी और पोलमी के 82 आदिवासी किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिल पाया है और वे अधिकारियों के चक्कर दर चक्कर लगाने पर मजबूर हैं। 28 जनवरी को प्रभावित किसान फिर रायपुर पहुंचे और पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता एवं सचिव को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।
इसके पूर्व 01 दिसम्बर 2025 को कलेक्टर जनदर्शन में फरियाद किए थे, इसके बाद 29 दिसम्बर को रायपुर पहुंचकर पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता को ज्ञापन सौंपा था। 28 जनवरी को पोड़ी के पूर्व सरपंच होरीलाल बियार सहित पोलमी और पोड़ी के दर्जनों पीड़ित किसान रायपुर पहुंचे और पीडब्ल्यूडी सचिव एवं मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। होरीलाल बियार ने बताया कि मुख्य अभियंता एवं पीडब्ल्यूडी सचिव ने जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व सरपंच होरीलाल बियार, सनत कुमार बियार, अमर सिंह ओरकेरा, केजऊराम पोर्ते, चमरा राम, हरिराम, बुधराम बियार, समारसिंह, बिरसिंह सहित अन्य पीड़ित किसान उपस्थित थे।

Exit mobile version