DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

होली से पहले किसानों को एकमुश्त मिलेगा धान का पैसा:साय कैबिनेट का फैसला, 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ भुगतान करेगी सरकार

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में किसानों के हित में निर्णय लिया गया है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार धान के मूल्य के अंतर की राशि का भुगतान करेगी। लगभग 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होली पर्व से पहले एकमुश्त किया जाएगा।

बैठक में सभी साय कैबिनेट के मंत्री और अधिकारी शामिल हुए।

पिछले 2 साल की तुलना में इस साल ज्यादा भुगतान

बता दें कि पिछले 2 सालों में कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों को धान के मूल्य के अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस साल होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होने से यह राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रूपए हो जाएगी।

4 फरवरी को इन फैसलों पर लगी थी मुहर

Exit mobile version