DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

फारूक बोले- कश्मीर कभी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेगा:पड़ोसी आतंकी हमले रोके तभी बातचीत; कल गांदरबल में 7 लोगों की टारगेट किलिंग हुई

श्रीनगर, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा- अगर इस्लामाबाद भारत के साथ दोस्ताना संबंध रखना चाहता है तो उसे यहां आतंकी घटनाएं रोकनी होंगी।

उन्होंने कहा- दोनों देशों में बातचीत कैसे हो सकती है? आप (पाकिस्तान) हमारे निर्दोष लोगों को मारते हैं और फिर बातचीत के लिए कहते हैं। जब तक पड़ोसी देश जम्मू-कश्मीर में हत्याएं बंद नहीं करता, तब तक नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच कोई बातचीत नहीं हो सकती।

अब्दुल्ला ने कहा- मैं पाकिस्तान के शासकों से कहना चाहता हूं कि अगर वे वाकई भारत से दोस्ती चाहते हैं, तो उन्हें यह सब बंद कर देना चाहिए। कश्मीर कभी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेगा। अब्दुल्ला की ये बात 20 अक्टूबर की रात गांदरबल में हुए हमले में 7 लोगों की मौत पर कही।

उधर, जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने भी आज कहा कि सुरक्षाबल गांदरबल हमले में मरने वालों का बदला लेंगे और ऐसी कीमत वसूलेंगे जिसे आतंकवादी आने वाले समय में याद रखेंगे।

Exit mobile version