DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

शाह के दौरे से पहले एनकाउंटर में महिला नक्सली ढेर:कांकेर में जंगल से शव और हथियार बरामद, इलाके में 15-20 नक्सलियों की थी मौजूदगी

कांकेर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले जवानों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है। जवानों ने मौके से महिला नक्सली का शव और राइफल समेत कई हथियार बरामद किया है। मामला छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के आमाटोला इलाके का है।

मिली जानकारी के मुताबिक जवानों को सूचना मिली थी कि आमाटोला और कलपर इलाके में 15-20 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद DRG और BSF की संयुक्त टीम को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। इसी दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई।

जवानों को नुकसान पहुंचाने की तैयारी में थे नक्सली

पुलिस अधीक्षक आइके एलिसेला ने बताया कि इस इलाके में नक्सलियों का एक छोटा दल सक्रिय है, जो सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने, निर्माण कार्यों को रुकवाने और तेंदू पत्ता खरीदी को प्रभावित करने के उद्देश्य से पहुंचे थे। इनकी संख्या 15 से 20 के आसपास है।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद महिला नक्सली का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान प्रथम दृष्टया कम्पनी नम्बर 07 की सदस्य के रूप में की गई है। इसके अलावा 303 राइफल, देशी बीजीएल लॉन्चर, 303 का कारतूस 7 नग, वॉकी टॉकी समेत कई सामग्रियां बरामद की गई है। मुठभेड़ के बाद जवान लौट आए हैं।

जवानों ने महिला नक्सली को मार गिराया है। शव बरामद कर लिया है।

जवानों ने महिला नक्सली को मार गिराया है। शव बरामद कर लिया है।

छत्तीसगढ़ कब आ रहे हैं अमित शाह ?

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। शाह नक्सल हिंसा में शहीद हुए पुलिसकर्मी, अधिकारियों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही एंटी नक्सल ऑपरेशन की प्रोग्रेस रिपोर्ट पर एक रिव्यू मीटिंग भी लेंगे।

अमित शाह 22 जून को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे।

शाह की मीटिंग में छत्तीसगढ़ पुलिस, BSF, CRPF जैसी सेंट्रल पुलिस फोर्स के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को CM विष्णुदेव साय ने हाई लेवल मीटिंग ली। CM साय ने शाह के दौरे को लेकर तैयारियों के निर्देश दिए हैं। अमित शाह रायपुर से बस्तर भी जा सकते हैं।

Exit mobile version