DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पूर्व महापौर जोगेेश लांबा के निवास स्थान पर दिखा रंगों का उत्सव और उल्लास


कोरबा। पुरानी बस्ती रानी रोड स्थित पूर्व महापौर जोगेश लांबा के निवास स्थान पर रंगों का उत्सव और उल्लास देखने को मिला। होली के इस महान पर्व पर यहां एकता और सद्भाव का दृश्य परिलक्षित हो रहा था और परिसर में उपस्थित भाजपा नेता, शुभचिंतक, दोस्तगण सहित आम से लेकर खास व्यक्ति नाचते-गाते नजर आये। यहां स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने के साथ लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर, गले मिलकर होली की शुभकामनाएं देते हुए नजर आये। सुबह से दोपहर तक यहां लोगों का हुजूम था और होली का उल्लास देखते ही बन रहा था।

Exit mobile version