संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकी मोगरा – आज दियानक 31 जनवरी की शाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बाकी कॉलोनी मनोरंजन क्लब के पीछे भ्रूण की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पे आस पास के लोगो के साथ साथ क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगो के भीड़ उमड़ने लगी।
भ्रूण लगभग 7 माह का होने का आशंका जताया जा रहा है।

थाना बाँकी मोगरा में सूचना के बाद थाने के वर्तमान प्रभारी नंदलाल टंडन अपनी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर तफ्तीश कर रही है, सीसीटीवी फुटेज से जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। प्रथम जांच में आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर यह जानकारी मिली कि आज दोपहर के वक्त किसी अंजान व्यक्ति को यहां झोला के साथ देखा गया है, जो अब तक अज्ञात है।
