साबीर अंसारी संवाददाता बाँकी मोगरा
बाँकी मोगरा :– वर्तमान में कोरबा जिले का बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में हो रहे कारनामे के वजह से बाँकी मोगरा क्षेत्र सुर्खियों पर है, हाल ही में दिनांक 07/06/25 को हुई घटना का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें भाजपा नेत्री ज्योति महंत थाना परिसर के अंदर ही एक युवक को लात मुक्के से मारते दिखाई दे रही है उसके बाद मामले को पैसे का लेंन देंन कर सुलटा लिया गया था। पर वीडियो वायरल और शिकायत के बाद मामला जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी तक पहुंच गया और पूरे क्षेत्र के बढ़ते विरोध और गुस्से को देखते हुए मामले को काफी गंभीरता से लिया और बलवान सिंह और ग्रामीणों के रिपोर्ट के बाद भाजपा नेत्री और उसके सहयोगियों के विरुद्ध 296,115(2),140(3),108(2),35 बी एन एस की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

आदिवासी समाज के प्रतिनिधि भी पहुंचे बाकी मोगरा थाना परिसर में मारपीट के लिए तत्काल गिरफ्तारी की मांग एवं एकंटोसिटी एक्ट लगने की मांग संबंधी सोपी ज्ञापन।
पुलिस अधीक्षक की कार्यवाही ने स्पष्ट कर दिया है कि आरोपी चाहे कोई भी हो, वह कानून से बड़ा नहीं होता चाहे पहुंच वाला हो चाहे आम आदमी गलती की है तो सजा भुगतनी पड़ेगी।
प्रार्थी बलवान सिंह कंवर पिता स्व. धनसिंह कंवर 40 वर्ष, ग्राम बरेडीमुडा में रहता है तथा खेती किसानी का काम करता है, उसने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि 07 जून को वह और उसका भाई चंद्रशेखर कंवर, मामा रंजीत कवंर हरदीबजार बैल खरीदने गए थे, एक जोड़ी बैल खरीदे, उसके बाद बैल को खदेड़ते हुए भाई चंद्रशेखर कंवर, मामा रंजीत कवंर पैदल आ रहे थे। बलवान कंवर अपने मोटर सायकल से आगे-आगे आ रहा था जहां बांकीमोंगरा रावणभाटा के पास पहुंचा तो उसी समय ज्योति महंत, अमन सिंह राजपूत, मुकेश राणा एवं अन्य साथियों के द्वारा उसे गालियां देते हुए हाथ झापड़ से मारपीट की गई। लड़की ने कार से उतर कर उसे जाहिल गवार और भद्दी गालियां देकर बोलने लगी कि तेरे बाप का रोड है क्या रे गवार, तेरे जैसे जैसे दस लोगो को गंगा नहला चुकी हूँ तेरे को नंगा करके बीच चौराहे में मारूंगी तु जानता नहीं हैं मेरी पहुँच को, इसके बाद पुलिस का डर दिखाकर धमका कर ज्योति के इशारे से तीन-चार मोटरसाईकलों में प्रार्थी को बंधक बनाकर थाना ले आये, और पीछे से वो भी आई और थाना के अंदर ही मेरे को लात मुक्के से मारने लगी।
शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के आदेश पर थाना बाँकी मोगरा में अपराध दर्ज कर लिया गया है, जिसमें धारा 296,115(2),140(3),108(2),35 बी एन एस लगाया गया है, साथ ही थाना प्रभारी द्वारा जानकारी दी गई कि विवेचना के आधार पर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
