DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कैलिफोर्निया में लगी आग से बना फायरनाडो… :इंसान-जानवर बेघर, अंतरिक्ष से भी नजर आ रहा धुआं

लॉस एंजिल्स,एजेंसी। अमेरिका में कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी आग से अब तक 1900 इमारतें जलकर खाक हो चुकी हैं। आग इतनी भयानक है कि इससे हॉलीवुड स्टार्स से लेकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस तक का घर खाली कराया जा चुका है।

मंगलवार को लगी 3 दिन में 28 हजार एकड़ में फैल चुकी है, 5 लोगों की मौत हो गई। करीब 50 हजार लोगों को तुरंत घर खाली करने को कहा गया है। वहीं करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित जगह जाने के निर्देश दिए गए हैं।

रेस्क्यू टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। आग पर काबू पाने के लिए हेलिकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।

इलाके में करीब 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है, जिससे आग को कंट्रोल करना मुश्किल होता जा रहा है।

तेज हवाओं की वजह से आग ने फायरनाडो (फायर+टारनेडो) का रूप ले लिया है। जिस तरह टोरनेडो में हवा का गुबार बनता है उसी तरह आग की लपटें आसमान छूती नजर आ रही हैं।

जंगलों से फैलते हुए आग रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई। लोग अपना घर को छोड़कर भाग रहे हैं। यहां रहने वाले पालतू और जंगली जानवर बेहाल नजर आ रहे हैं।

आग से पूरे इलाके में धूंए की चादर बिछ गई है। इस आग से उठता धुंआ अंतरिक्ष से भी नजर आ रहा है।

Exit mobile version