DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी नेपाल भागने वाले थे:कोटा से पकड़े गए, एक बिहार, 2 हरियाणा के, लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने कॉन्ट्रैक्ट दिया

मुंबई, एजेंसी। मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले हमलावर 15 घंटे में राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए। टाइगर पर रविवार देर रात 7 बजे हमला किया गया था।

आरोपी जयपुर, दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की तैयारी में थे। मुंबई पुलिस से सूचना मिलने के बाद कोटा पुलिस ने सुबह 10:30 बजे रेलवे स्टेशन से पकड़ा।

कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम के मुताबिक, तीनों पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से जयपुर जा रहे थे। जनरल कोच में हिरासत में लिया गया। इनके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने हमला करने का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। अनिल ने वीडियो जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली।

टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई है। फायरिंग में उनके ड्राइवर को भी चोट लगी है।

तीनों आरोपियों को कोटा सीएसपी ऑफिस में मीडिया के सामने पेश किया गया।

तीनों आरोपियों को कोटा सीएसपी ऑफिस में मीडिया के सामने पेश किया गया।

3 में से एक आरोपी नाबालिग राजस्थान पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए तीनों संदिग्धों में दो हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है। इनमें हरियाणा के सोनीपत का रेहान और बिहार के बेगूसराय का ऋतिक कुमार उर्फ रोशन शामिल हैं।

तीसरा आरोपी नाबालिग बताया गया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर हमले की साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, आरोपी करीब 10 दिनों से टाइगर श्रॉफ पर नजर रख रहे थे। उन्होंने उनके घर और जिम की भी रेकी की थी। फायरिंग से पहले आरोपियों ने 45 मिनट तक उस इलाके को जाना था। वे सोशल मीडिया पर पापराजी के वीडियो और ब्लॉगर्स के कंटेंट से भी टाइगर की लोकेशन और दिनचर्या की जानकारी जुटा रहे थे।

रविवार को फायरिंग के बाद आरोपी मुंंबई में एसवी रोड से विले पार्ले और अंधेरी की ओर भागे। उन्होंने अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अपनी बाइक छोड़ दी और ट्रेन में सवार हो गए। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली थी।

हमलावर अनिल पंडित के संपर्क में था

राजस्थान पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि हरियाणा के रेहान का संपर्क अमेरिका में रह रहे अनिल पंडित से था। अनिल पंडित को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो क्लिप के जरिए अनिल पंडित ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। उसने सलमान खान को भी धमकी दी और उनसे लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगने को कहा। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो क्लिप को वेरिफाई कर रही है।

गिरफ्तारी के बाद का वीडियो सामने आया

कोटा रेलवे स्टेशन से तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। आरोपियों की गिरफ्तारी सुबह साढ़े 10 बजे हुई। मुंबई पुलिस से सूचना मिलने के बाद कोटा पुलिस ने 15 मिनट में एक्शन लिया।

लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने कहा- 2 मारोगे, मुंबई में 100 तैयार बैठे हैं

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित का एक और ऑडियो नोट आया। इसमें उन्होंने कहा, ‘मैं प्रशासन से पूछता चाहता हूं कि जब बॉलीवुड वालों ने सुशांत को मारा, तब कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। आज जब हमारे बड़े भाई लॉरेंस ने इनके खिलाफ एक्शन लिया, तो प्रशासन हमारे भाई के खिलाफ बोलता है। हम भगत सिंह जैसी सोच रखते हैं। हमारी लड़ाई चलती रहेगी। ये जितने बॉलीवुड एक्टर हैं, ये पाकिस्तान में बैठे दाऊद के पैसों से फिल्में बनाते हैं और उसे दोगुने पैसे कमाकर दे रहे हैं।’

आगे कहा गया है, ‘रही बात सलमान खान की, जब तक ये माफी नहीं मांग लेता, तब तक इसका पीछे नहीं छोड़ेंगे। इसका जीना हराम कर देंगे। अगर ये माफी मांग लेता है, तो हमारा इससे कोई द्वेश ही नहीं है। अगर माफी नहीं मांगता, तो इसके जितने नजदीकी हैं, सबका नुकसान करेंगे, इसका तो करेंगे ही। तुम हमारे 2 मारोगे, हमारे 100 भाई मुंबई में तैयार बैठे हैं।’

Exit mobile version