DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पीजी कॉलेज के पांच कैडेट्स का टीएससी कैंप में हुआ चयन

कोरबा। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज कोरबा की नेशनल कैडेट कॉर्प्स (एनसीसी) इकाई के पांच कैडेट्स ऋषभ यादव, राकेश साहू (मैप रीडिंग), नेहा पटेल (जेडीएफएश), राजाराम और शशि रानी (ऑब्सटेकल) का चयन थल सेना कैंप (टीएससी) के लिए हुआ है। चयनित कैडेट्स दिल्ली में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित कैंप में भाग लेंगे। यह कॉलेज की एनसीसी यूनिट के इतिहास में पहली बार है जब इतने कैडेट्स का टीएससी कैंप के लिए एक साथ चयन हुआ है। टीएससी कैंप एनसीसी का सबसे कठिन और प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम है।

Exit mobile version