DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के पांच मामलों का हुआ निराकरण

पामगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा के मार्गदर्शन में शनिवार को व्यवहार न्यायालय पामगढ़ में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में खंडपीठ क्रमांक-7 के तहत प्रथम सिविल न्यायाधीश जांजगीर एवं अतिरिक्त न्यायाधीश पामगढ़ श्रीमती शीलू केसरी ने चेक बाउंस के 5 प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकरण किया।

इन मामलों में कुल 7 लाख 56 हजार 758 रुपए की राशि का समझौता हुआ। मामलों के समाधान में सुलहकर्ता अधिवक्ता श्यामलाल सांडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान न्यायालयीन अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्तागण और संबंधित पक्षकार उपस्थित रहे। पक्षकारों और आम नागरिकों की सुविधा के लिए न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग पामगढ़ द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इसमें लोगों की बीपी और शुगर जांच कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।

विशेष लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान होने से पक्षकारों को समय और धन की बचत हुई।

Exit mobile version