DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मार्निंग वॉक ग्रुप समिति द्वारा किया गया ध्वजारोहण

कोरबा/जमनीपाली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान साडा कॉलोनी जमनीपाली में लायंस क्लब कोरबा विद्युत नगर के सहयोग से मार्निंग वॉक ग्रुप समिति के द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया । सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पुष्पहार अर्पित किया गया तत्पश्चात् राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया । इस अवसर पर लायंस क्लब कोरबा विद्युत नगर से दशरथ वर्मा, दिलीप सेठ, बी एम दुबे, व्ही के गुप्ता, जादुगर रमेश, बिजुमोहन जॉय, राजेन्द्र तिवारी एवं मार्निंग वॉक समिति से मुरारी लाल सारथी, नंद किशोर सिंह, श्याम बिहारी शर्मा, आर पी सिंह, राधेश्याम प्रसाद, के एल घुरी, सुरेश कुमार अग्रवाल, श्याम सुंदर नामदेव, एल एम कैशर, मुकर्जी दादा, महेश अग्रवाल, आर विश्वकर्मा, मोहन नाम्बियार, एस पी गुप्ता, अजय सिंह, अरविंद जैन, सत्येन्द्र ठाकुर, रविन्द्र बेहरा सहित अन्य उपस्थित थे ।

Exit mobile version