DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त विमान का टायर फटा:दिल्ली से आए सभी 35 यात्री सुरक्षित, हादसे की वजह से प्रयागराज की फ्लाइट कैंसिल

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फट गया। शुक्रवार दोपहर अलायंस एयर की फ्लाइट जब दिल्ली से बिलासपुर पहुंची तभी यह हादसा हुआ। विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई।

विमान में सवार सभी 35 यात्री सुरक्षित हैं। इसी फ्लाइट को बिलासपुर से प्रयागराज जाना था, लेकिन एयरपोर्ट प्रबंधन ने उसे कैंसिल कर दिया है। हालांकि, इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

विमान के रुकते ही एयरपोर्ट स्टाफ यात्रियों को उतारने में जुट गया।

विमान के रुकते ही एयरपोर्ट स्टाफ यात्रियों को उतारने में जुट गया।

जानकारी के मुताबिक, रनवे पर लैंडिंग के बाद विमान दौड़ रहा था, तभी टायर फटने की आवाज सुनकर यात्री दहशत में आ गए। हालांकि, पायलट ने स्थिति को संभालते हुए विमान को सुरक्षित रोक लिया। एयरपोर्ट पर मौजूद स्टाफ तुरंत एक्टिव हुआ और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

फ्लाइट दिल्ली से करीब 35 यात्रियों को लेकर बिलासपुर पहुंची थी।

Exit mobile version