DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

22 में से 17 हाथियों का झुंड पसरखेत रेंज पहुंचा

Divya Akash

कोरबा। वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में घूम रहे 22 में से 17 हाथी रविवार को पसरखेत रेंज पहुंच गए हैं। 5 हाथी अभी भी कुदमुरा रेंज में ही है। इसमें दो दंतैल हाथी भी शामिल हैं। जो एक महिला को कुचलकर मार चुके हैं। वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी करा दी है। हाथियों का झूंड अब आगे बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए वन विभाग की टीम को सतर्क रहने कहा गया है। एसडीओ एसके सोनी ने बताया कि5 हाथी अभी धरमजयगढ़ वन मंडल की सीमा में हैं। इसलिए वहां भी निगरानी की जा रही है । कटघोरा वन मंडल में 46 हाथी घूम रहे हैं ।जिसमें से केंद्ई रेंज के परला में 25 हाथी हैं। एतमानगर रेंज में 20 हाथी गुरसिया जंगल में घूम रहे हैं।

Exit mobile version