DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पंजाब के 7 जिलों में बाढ़, सेना पहुंची:एम्फीबियस गाड़ियों से रेस्क्यू, ये जमीन और पानी दोनों पर चल सकती हैं

नई दिल्ली,एजेंसी। पंजाब में बारिश के कारण 7 जिले और 150 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। रावी-ब्यास और सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। राज्य में 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद हैं।

राज्य के अजनाला में रेस्क्यू ऑपरेशन की जिम्मेदारी सेना ने संभाल ली है। इस दौरान एम्फीबियस गाड़ियों से लोगों को निकाला जा रहा है। इनकी विशेषता है कि ये जमीन और पानी दोनों पर चलने में सक्षम हैं।

जम्मू-कश्मीर में बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में 41 लोगों की मौत हो गई। जम्मू में झेलम और दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण जनजीवन बेहाल है। बुधवार रात कई जगह भारी बारिश से चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई है। राज्य के 3 जिलों में 2000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे हैं।

राज्य में बाढ़ और बारिश की घटनाओं में अब तक 310 लोगों की मौत हो चुकी है। 369 लोग घायल हैं और 38 लापता हैं। 1240 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। इनमें 331 घर पूरी तरह से टूट चुके हैं।

देशभर में बाढ़-बारिश की तस्वीरें…

उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बना एक पुल बुधवार को टूट गया।

उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बना एक पुल बुधवार को टूट गया।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बुधवार को भारी बारिश के बाद पुल टूट गया।

जम्मू के गुज्जरनगर इलाके में तवी नदी में आई बाढ़ का पानी कम होने के बाद घरों की हालत।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मेंं ब्यास नदी में आई बाढ़ की वजह से बुधवार को पूरा घर बह गया।

पठानकोट में मंगलवार को बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में बुधवार को सेना ने बाढ़ में फंसे 6 लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया।

Exit mobile version