DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

स्वर्गीय सेठ स्वर्गीय प्रभु अग्रवाल (प्रभु कृपा) के पुण्यतिथि पर किया गया भोग वितरण….देखे पूरी खबर

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोंगरा :– आज दिनांक 18/01/26 को स्वर्गीय प्रभु अग्रवाल (प्रभु कृपा) के प्रथम पुण्य तिथि पर उनके पुत्र पवन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल और उमेश अग्रवाल ने मां सिद्धिदात्री मंदिर मुख्य चौक पर अपने परम पूज्य पिताजी की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी और प्रार्थना की साथ ही पूरी सब्जी का भोग प्रसाद वितरण किया।

भक्तों ने बड़ी संख्या में भोग ग्रहण किया, इस अवसर पर स्वर्गीय सेठ स्वर्गीय प्रभु अग्रवाल के पुत्रों समेत परिवार के सभी सदस्य व समिति के सदस्य शामिल रहे।

Exit mobile version