DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

संतानों की सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा निर्जला उपवास, माता हलषष्ठी की, की पूजा-अर्चना

कोरबा। आज पूरे प्रदेश सहित कोरबा जिले में जगह-जगह सगरी बनाकर समूह में माताओं ने अपनी संतानों की सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु के लिए माता हलषष्ठी की पूजा-अर्चना की और निर्जला उपवास रखा। पूजा-अर्चना के बाद संध्या कालीन बेला में निर्जला उपवास तोड़ा और पसहर चावल की खीर या दलिया बनाकर मुनगा भाजी के साथ उपवास सम्पन्न किया। हमारे छत्तीसगढ़ में उपवास के बाद अपनी संतानों की पीट पर पोतनी मारने का रिवाज है। मान्यता है कि ऐसा करने से संतान आज्ञाकारी बनते हैं और आजीवन माता के संस्कार उन पर पड़ते हैं। जगह-जगह महिलाएं सामूहिक रूप से मां हलषष्ठी की पूजा-अर्चना की।

सीएसईबी कॉलोनी कोरबा झुला ग्राउंड में माताओं ने हलषष्ठी मां की पूजा की।

Exit mobile version