कोरबा। घंटाघर के पास पूर्व नगर निगम आयुक्त अशोक शर्मा अपनी कार से जा रहे थे। इस दौरान एक अन्य कार चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी। पूर्व आयुक्त शर्मा टक्कर मारने पर समझाइश देने नीचे उतरे तो कार में सवार परिवार ने उनसे बदतमीजी शुरू कर दी। पूर्व आयुक्त शर्मा ने गलती मानने के बजाए बदतमीजी करने पर क्रोधित होते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाई। लोगों ने भी पहुंचकर लापरवाहीपूर्वक उनकी कार को टक्कर मारने वाले कार चालक व बदतमीजी कर रहे लोगों को उनकी गलती बताई।
पूर्व निगम आयुक्त की कार को मारी टक्कर, फिर बहस
