नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद डां महंत के साथ साथ विधायक केरकेट्टा एवं सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा के हैं खास
युवा कांग्रेस के पंचायत- ब्लॉक तथा विधानसभा अध्यक्ष के साथ ही दो मर्तबा जनपद सदस्य रहे श्री बेग वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव पद का कर रहे हैं निर्वहन!

कोरबा/पाली। कांग्रेस संगठन में विगत विधानसभा चुनाव के पहले ही कांग्रेस संगठन में फेरबदल के संकेत सामने आये है! जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय रायपुर से विधिवत डीआरओ एवं बीआरओ की नियुक्ति भी जारी की गई है! जिनके समक्ष दावेदारों ने अपना आवेदन भी जमा किया ! लेकिन विधानसभा और लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए फिलहाल के लिए इसे टाल दिया गया ! संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा और सक्रियता से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ने हमेशा महत्व दिया है!
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के अध्यक्ष पद पर वर्तमान में यशवंत लाल विगत लंबे समय से सक्रियता से कार्य कर रहे हैं! और यदि कांग्रेस संगठन द्वारा फेरबदल किया जाता है तो इसकी कमान ऐसे हाथों में दिया जायेगा जो युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एन एस यु आई, सेवादल के साथ साथ कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के कार्यकताओं और पदाधिकारियों के साथ तालमेल तथा मेलजोल रखता हो!
कांग्रेस संगठन ने हमेशा ही संगठन की जिम्मेदारी ऐसे कार्यकर्ताओं को दिया है जो पार्टी की रिति निति एवं विचारधारा से भलीभाँति वाकीफ हो तथा पार्टी के प्रति सच्ची श्रद्धा और ईमानदारी रखता हो! ऐसे में पुरे पाली ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में एक नाम सामने आता है मिर्जा कय्यूम बेग जो ग्रामीण क्षेत्रों में काफी अच्छी पकड रखते हैं! श्री बेग को ब्लॉक अध्यक्ष बनाने के लिए पुर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा तथा विधायक प्रत्याशी रहीं श्रीमती दुलेश्वरी सिदार का भी समर्थन प्राप्त है!इन्होंने विगत 24 वर्ष पूर्व कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में पदार्पण किया था! और सर्वप्रथम इन्हें युवा कांग्रेस के पंचायत अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया ! पार्टी के प्रति इनकी सक्रियता को देखते हुए युवा कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई और श्री बेग ने पुरे पाली ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में युवा कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी कर दी और कुछ साल बाद जब कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन में महत्व मिले इस दिशा में पदाधिकारी मनोनीत करने की परंपरा को बदलकर निर्वाचन करने की प्रक्रिया अपनाई गई थी तब पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष के रूप में मिर्जा कय्यूम बेग निर्वाचित हुए थे! भाजपा सरकार में विपक्षी पार्टी की भुमिका का बखूबी निर्वहन करते हुए इन्होंने युवा कांग्रेस के बैनर तले अनेकों जन आंदोलन कर लोगों का ध्यान कांग्रेस पार्टी के प्रति आकर्षित करने का भरपूर प्रयास किया! कांग्रेस पार्टी द्वारा विगत कुछ माह पुर्व चलाये गए सदस्यता अभियान में पुरे पाली तानाखर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक सदस्य बनाने का श्रेय मिर्जा कय्यूम बेग को जाता है जिसके लिए सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत तथा तत्कालीन विधायक मोहित केरकेट्टा द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है!
अपनी कार्यशैली तथा क्षेत्र वासीयों के रुझान एवं विश्वास की बदौलत श्री बेग 2005 से 2010 तथा 2015 से 2020 में दो बार जनपद पंचायत पाली में जनपद सदस्य के रूप में ऐतिहासिक मतों से निर्वाचित हो चुके हैं! पार्टी के प्रति इनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने लोकसभा चुनाव के पूर्व जनपद सदस्य मिर्जा कय्यूम बेग हो सकते हैं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के नये अध्यक्ष ही जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया है ! श्री बेग वर्तमान में भी पुरी सक्रियता से पार्टी की सेवा कर रहे हैं!
और ब्लॉक, जिला तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित हर कार्यक्रम में बढचढ कर शामिल होते हैं!
श्री बेग ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत लाल तथा सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा के खासे करीबी माने जाते हैं! ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली अध्यक्ष पद पर यदि फेरबदल होता है और अगर इसकी कमान मिर्जा कय्यूम बेग को दी जाती है तो निश्चित ही कांग्रेस पार्टी में एक नई ऊर्जा का संचार होगा!
