कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गुरू नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।
श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गुरूनानक देव जी का आशीर्वाद कोरबावासियों पर बना रहे और कोरबावासियों का जीवन सुख – शांति और खुशियों से रोशन हो, लोगों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश रहे । श्री अग्रवाल ने बताया कि ‘’नाम जपो, कीर्तन करो’’ जैसी शिक्षा, लोगों के जीवन को प्रेम, सेवा और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ाने का कार्य करती है ।

