DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

संत कबीर जयंती की शुभकामनाएं दी पूर्व मंत्री अग्रवाल ने


कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने संत कबीर जयंती के पावन पर्व के अवसर पर कोरबावासियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं । श्री अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा है कि कबीर दास जी एक संत, कवि और समाज सुधारक के रूप में जाने जाते हैं । संत कबीर दास ने अपने दोहे के माध्यम से समाज का मार्गदर्शन किया करते थे। बुरा जो देखन मैं चला… बुरा मिलिया न कोय…जो दिल खोजा आपना… मुझसे बुरा न कोय… तथा सांई इतना दीजिए-जामे कुटुम्ब समाय, मैं भी भूखा न रहूं, साधु न भुखा जाए… जैसे प्रेरक दोहे के माध्यम से सीख देते रहे । मैं संत कबीर दास जी की जयंती पर्व पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।

Exit mobile version