पंडित विजय शंकर मेहता से लिया आशीर्वाद
कोरबा। राताखार बाईपास रोड स्थित जश्न रिसॉर्ट में मातनहेलिया परिवार की ओर से पितृमोक्ष ज्ञान यज्ञ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में कथा वाचक पंडित विजय शंकर मेहता भक्तों को कथा श्रवण करा रहे हैं ।
आज पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल जश्न रिसॉर्ट पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया और आचार्यश्री पंडित विजय शंकर मेहता से आशीर्वाद लिया।
जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भगवत कथा सुनने से मन में शांति का संचार होता है और मस्तिष्क पुष्ट होता है तथा परमानंद की अनुभूति होती है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि समय निकाल कर भगवत भक्ति करें और स्वयं के जीवन को खुशहाल बनाएं। पंडित विजय शंकर मेहता की दिव्य वाणी से भगवत कथा का रसपान करना एक अलौकिक क्षण के समान है।

