DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पूर्व मंत्री जयसिंह ने जल भराव क्षेत्रों का किया दौरा

कहा-निगम की लापवाही से बरसात पूर्व नाली की साफ-सफाई नहीं : घरों में घूसा पानी, लोग परेशान
जयसिंह ने चेताया-निगम प्रशासन, जिला प्रशासन व्यवस्था सुधारे, नहीं तो होगा घेराव

कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल आज मंगलवार को अपरान्ह 3.00 बजे बालको क्षेत्र के जल भराव क्षेत्रों का दौरा किया और शिकायत पर प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। जहां श्री अग्रवाल ने जलभराव से प्रभावित बस्तीवासियों से भेंट मुलाकात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। शांति नगर, रिंग रोड ढेंगुरनाला, बीहीबाड़ी एवं कूलिंग टावर के निवासियों ने बताया कि बरसात की पहली बारिश से हमारा पूरी बस्ती जलमग्न हो गई। जहां बरसात का पानी गंदी नालियों के कचरों के साथ दुकान एवं घरों में घूस गया, घर के समानों को सुरक्षित रखने का भी समय नहीं मिला सैकड़ों परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है । राशन सामग्री के साथ घर के जरूरी सामान पानी में खराब हो गये।


इस दौरान पूर्व मंत्री जयसिह अग्रवाल ने बालको के कई स्थानों में भ्रमण कर विगत दिनों हुए जल भराव की समस्या का सामना करने वाले प्रभावितों से मुलाकात कर कहा कि बालको के विभिन्न स्थानों पर पानी भरने और लोंगो को हुई परेशानी के बारे में मुझे फोन के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने अवगत कराया, तब मैं रायपुर में था और कल रात कोरबा वापस आकर आज यहां के रहवासियों से मिला। प्रभावित महिलाओं ने बताया कि उनके घरों में 3 से 5 फीट तक पानी भर गया था, जिसका असर अभी भी दिख रहा है । ऐसी स्थिति में बीमारियाँ फैल सकती हंै । श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्य रूप में नगर निगम का दायित्व है कि बरसात के पहले पानी निकासी के लिए नालियों की साफ सफाई, बिजली – पानी, सड़क – नाली आदि मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करे लेकिन इसके साथ-साथ इस समस्या का सबसे बड़ा कारण है वह बालको प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है। बालको प्रबंधन ने जो कूलिंग टावर का निर्माण किया, उस स्थान पर नाला बहता था, उसे रोक दिया गया है। इसके अलावा अभी फिर से प्लांट का काम शुरू हुआ है, जिसमें कैम्प बना लिया गया है और पानी निकासी के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किया गया, जिसके कारण यहां के लोंगो का जीना दूभर हो गया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि बालको के विस्तार से बालको क्षेत्र के लोंगो को रोजगार के साथ – साथ आवश्यक मूलभूत सुविधाएं देने के अपने वादे पर बालको खरा नहीं उतरा है।


श्री अग्रवाल ने कहा कि बालको को अपने आसपास के गावों को गोद लेना चाहिए, लेकिन यहां ऐसा लग रहा कि जिला प्रशासन ने बालको को गोद ले लिया है । जिला प्रशासन किस दबाव में काम कर रहा है, क्या मजबूरी है समझ से परे है। बालको के जन विरोधी एवं नियम विरूद्ध कार्यशैली का हम विरोध करते हैं। अगर समय रहते बालको प्रबंधन, जिला प्रशासन, निगम प्रशासन यहां ध्यान नहीं देता है, तो आने वाले समय पर बालको प्लॉंट एवं जिला प्रशासन का घेराव भी किया जा सकता है ।


इस मौके पर पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चैहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, पार्षद मुकेश राठौर, नारायण कुर्रे, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, पूर्व पार्षद प्रदीप जायसवाल, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, पीयुष पाण्डेय, महेन्द्र थवाईत(गुड्डु) पंचराम आदित्य, पार्षद बद्रीकिरण, राजू बर्मन, पूर्व पार्षद देवी दयाल सोनी, पूर्व पार्षद गंगाराम भाराद्वाज, लखन लाल सहिस, अजीत बर्मन, मुन्ना खान, मनोज भारिया, के के चौकसे, गिरधारी बरेठ, बल्लू थवाईत, एफ डी मानिकपुरी, ए डी जोशी, चंद्र कुमार निर्णेजक, ए अंसारी, भवानी साहू, बुद्धेश्वर चैहान आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version