कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने मंगलवार को वार्ड क्रमांक 5 देवांगन पारा के थाना स्कूल में परिवार समेत मतदान किया। वोट डालने के बाद अमिट स्याही भी दिखाई। पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि सभी वार्डों में मतदाताओं और कांग्रेस का कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। वार्ड क्रमांक 18 में मंत्री के भाई ने कांग्रेस प्रत्याशी से नाम वापस कराकर वहां के मतदाताओं से पार्षद चुनने का अधिकार छीन लिया। इस वजह से वहां आक्रोश दिख रहा है।
पूर्व मंत्री जय सिंह ने परिवार समेत किया मतदान
