DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नील मैदान में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

कोरबा। विजयादशमी के पावन अवसर पर दशहरा उत्सव समिति, नील मैदान, सुभाष ब्लॉक, एसईसीएल कोरबा द्वारा भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने रावण दहन कर उपस्थित जनसमूह को असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।

रावण दहन के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विजयादशमी का यह पर्व हमें अहंकार, अन्याय और बुराइयों का त्याग कर सत्य, सदाचार एवं मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस प्रकार के आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही समाज में आपसी भाईचारे और एकता को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष रौनित कुलदीप सहित गणेश कुलदीप, अशोक लोध, सुनील निर्मलकर, बृजभूषण प्रसाद, कर्मेंद्र, गजेंद्र कश्यप, मिलाप राम, सत्यनारायण, मोहन कर्ष, किशोर यादव, जय टोप्पो, रवि, गोलू टंडन, प्रकाश कुलदीप, राजू, बंटी, करण, चंद्रकुमार कर्ष, गोलू सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version