कोरबा। आस्था दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में विजयादशमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में साडा कॉलोनी, जमनीपाली में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने रावण दहन कर असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पर्व विजयादशमी का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान माता के जसगीत का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में माता की आराधना में लीन नजर आए। पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा। रावण दहन देखने और माता के जसगीत का आनंद लेने के लिए क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
इस अवसर पर प्रेम कुमार अग्रवाल, सोनू सरदार, राजेंद्र तिवारी, राजेंद्र सिंह ठाकुर, विकास अग्रवाल, विजय अग्रवाल, डैनी, सुधीर जैन देवीदयाल तिवारी, श्याम चंद्रा, कमलेश गर्ग, रामायण दास सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द की भावना को और मजबूत किया।
