DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी छठपर्व की बधाई

कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सूर्य उपासना का महापर्व छठपर्व के पावन अवसर पर कोरबावासियों को बधाई दी है। श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठपर्व, भगवान सूर्य देव की पूजा आराधना का महापर्व है, जो रोशनी, जीवन एवं उष्मा का प्रतीक है । इस महापर्व के पहले दिन नहाय-खाए से व्रत प्रारंभ करते हैं, दूसरे दिन 24 घंटे का निर्जला उपवास के बाद शाम को सरोवर के जल में खड़ा होकर सूर्य को अर्ध्य देते हैं और सप्तमी को उगते सूरज को अर्ध्य देने के साथ प्रसाद वितरण करने के साथ व्रत पूरा करते हैं।
यह पर्व सुख शांति, समृद्धि का वरदान तथा मनोवांछित फल देने वाला पर्व है । श्री अग्रवाल ने सूर्य उपासना का महापर्व छठ पर्व के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों के जीवन में वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि, समृद्धि, दीर्घायु एवं सुख शांति की कामना की है।

Exit mobile version