DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा। अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली द्वारा गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया, जिसमें पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत विधिवत पूजा अर्चना से हुई। अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर खेल प्रतियोगिता भी आयोजित किये गये थे, जिसके विजेताओं को पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल के हाथों पुरूस्कृत किया गया। श्री अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को गौमाता की सेवा और गौपालन करना चाहिए। हमारी सनातन संस्कृति हमें प्रकृति से जुड़ना सिखाती है। हमारे कृषि प्रधान देश में गोवर्धन पूजा जैसे प्रेरणाप्रद पर्व की अत्यंत आवश्यकता है। श्री अग्रवाल ने कहा कि गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व भगवान कृष्ण एवं भगवान विष्णु को प्रसन्न करने तथा गोवंश की रक्षा के लिए मनाया जाता है जिससे ऐश्वर्य और सुख की प्राप्ति होती है ।
कार्यक्रम के अंत में अग्र मंगल भवन परिसर में अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भारी संख्या में उपस्थित थे।

Exit mobile version