कोरबा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त को गांधी चौक कोरबा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय नत्थुलाल यादव एवं मनोज चैहान ने बताया कि 15 अगस्त, दिन – शुक्रवार को प्रात: 7.30 बजे गांधी चौक कोरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। जिला अध्यक्ष द्वय ने जिला कांगे्रस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, इंटक, सेवादल, पार्षदगण, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, पार्षद प्रत्याशियों, पूर्व पार्षदगण सहित कांग्रेस परिवार कोरबा को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।
गांधी चौक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण
