DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, रामायण कथा का किया श्रवण

श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर रामकथा का आयोजन
कोरबा/बालकोनगर। सेक्टर-5 बालको स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में श्रीराम लला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हनुमान मंदिर परिसर में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण और श्रद्धा से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए और सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात श्रीराम कथा का श्रवण कर धर्मलाभ लिया। कथा के दौरान आचार्य द्वारा श्रीराम और भरत मिलाप प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरे परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अखण्ड नवधा रामायण, श्रीराम कथा, श्रीमद् भागवत कथा और शिव कथा जैसे धार्मिक आयोजन हो रहे हैं, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं और भातृत्व भाव की भावना को जागृत करता है।

Exit mobile version