DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पूर्व विधायक केरकेट्टा कबीर सत्संग महायज्ञ समारोह में शामिल हुए, कहा-संत कबीर ने एकता और सद्भाव का दिया संदेश

कोरबा/पाली। कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बतरा में सद्गुरू कबीर आश्रम लोहड़िया द्वारा संत समागम एवं सत्संग ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें कबीर पंथ के कई प्रतिष्ठित संत यहां पहुंचे और संत कबीर के उद्देश्यों के बारे में अपना विचार साझा किया। इस सत्संग ज्ञान महायज्ञ में पाली तानाखार के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा भी शामिल हुए और उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित जनों से कहा कि संत कबीर एकता और सद्भाव के संदेश को देश-दुनिया तक पहुंचाया और जीवन को सदाचार एवं सादगी से जीने का मार्ग बताया। उन्होंने संत समागम में उपस्थित कबीर पंथ के संतों की वाणी का श्रवण किया।
संत समागम में क्षेत्र से बड़ी संख्या में अनुयायी यहां उपस्थित होकर संत वाणियों का श्रवण किया। कार्यक्रम के अंत में भोग-भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Exit mobile version