DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नहीं रहे नगर निगम के पूर्व आयुक्त आरपी तिवारी

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के पूर्व उपायुक्त आरपी तिवारी (78 वर्ष) अब हमारे बीच नहीं रहे। मंगलवार 4 नवंबर 2025 को उनका दुखद निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ थे, जिन्होंने बालको चिकित्सालय में उपचार के दौरान आज दोपहर करीब 12.45 बजे अंतिम सांसें ली। स्व. श्री तिवारी कमला नेहरु महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक डाॅ सुनील कुमार तिवारी, रिलायंस मुंबई में कार्यरत अनिल कुमार तिवारी, बालकोकर्मी अरुण कुमार तिवारी एवं श्रीमती शशि तिवारी के पिता हैं। उनके यूं अचानक गुजर जाने से परिवारजनों, नाते-रिश्तेदारों, नगर निगम कोरबा के वरिष्ठ-कनिष्ठ अफसर-कर्मियों, शुभचिंतकों समेत शहर में शोक की लहर है। स्व. श्री तिवारी अपनी मृदुभाषिता, सरल स्वभाव के साथ-साथ सर्विस के दौर में दृढ़ निश्चियी एवं अनुशासनप्रिय अधिकारी के रुप में पहचाने जाते रहे। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार 5 नवंबर 2025 को नेताजी सुभाष चैक (कोसाबाड़ी) निहारिका स्थित निवास से सुबह 11 बजे रखी गई है, जिसके उपरांत पोड़ी-बहार मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Exit mobile version