कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरण संघ ने टीपी नगर में पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की दसवीं पुण्यतिथि मनाई। संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा ने कहा कि डॉ कलाम बचपन में अखबार वितरण किया करते थे । उनके घर के सामने बरगद पेड़ के चबूतरे पर शाम को बैठक कर गांव वालों को पेपर वितरण का उद्देश्य बताते थे। ऐसे महान विभूति को हम सभी याद कर रहे हैं। इस मौके पर संरक्षक पदम सिंह चंदेल , जय सिंह नेताम, रामायण सिंह , कृष्णा निर्मलकर , दिलीप यादव, राय सिंह, तपेश्वर राठौर , अनिल गिरी , मुरित कश्यप उपस्थित थे।

