सद्भावना दिवस के रूप में मनाएगी कांग्रेस
कोरबा। जिला कांग्रेस अध्यक्षद्वय नत्थुलाल यादव एवं मनोज चैहान ने बताया कि टी पी नगर प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के प्रतिमा स्थल पर राजीव जी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनायी जाएगी ।
अध्यक्षद्वय ने बताया कि दिनांक 20 अगस्त, दिन बुधवार को प्रात: 11 बजे, जयंती कार्यक्रम का आयोजन होगा । जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, ब्लॉक, मंडल, वार्ड, बूथ कांग्रेस कमेटी, इंटक, पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी सहित कांग्रेस विभाग, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया गया है।

