DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

निर्देश के बाद भी कार्यभार ग्रहण न करने वाले चार शिक्षक सस्पेंड

कोरबा। प्रदेशभर में युक्तियुक्तकरण के तहत अतिशेष शिक्षकों को शिक्षक विहीन स्कूलों में भेजा गया, लेकिन इस प्रक्रिया में कई लोगों को दूर जाना पड़ा और कई लोगों ने ज्वाइनिंग नहीं दी और कई लोग तो हाईकोर्ट की शरण में चले गए। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारियों ने पदभार ग्रहण न करने वाले शिक्षकों को समयसीमा निर्धारित कर पदभार ग्रहण करने का निर्देशदिया।
कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय ने भी अब तक पदभार ग्रहण न करने वाले शिक्षकों को निर्धारित समय तक ज्वाइनिंग देने का निर्देश दिया था। निर्धारित समय तक ज्वाइनिंग न देने वाले जिले के चार शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया।
ये हैं निलंबित शिक्षक
अजय कुमार कश्यप-प्राथमिक शाला कारीछापर (पाली)
नवीन पदस्थापना-प्राथमिक शाला तनेरा (पोड़ी-उपरोड़ा)
मंसूर अहमद सिद्दिकी-प्राथमिक शाला अमराईपारा (पाली)
नवीन पदस्थापना-प्राथमिक शाला कुदरीकला (पोड़ी-उपरोड़ा)
श्रीमती पुष्पा कुमारी कंवर-प्राथमिक शाला चर्रापारा (पोड़ी-उपरोड़ा)
नवीन पदस्थापना-प्राथमिक शाला कुदरी (पोड़ी-उपरोड़ा)
श्रीमती मंजू घृतलहरे-प्राथमिक शाला मानसनगर कोरबा
नवीन पदस्थापना-प्राथमिक शाला भुकभुकीपारा (पोड़ी-उपरोड़ा)

Exit mobile version