DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जेल से भागे चौथे बंदी को हाटी के जंगल से धरदबोचा

कोरबा। जिला जेल की दीवार फांदकर फरार आरोपियों में चौथा आरोपी 40 दिन बाद हाटी के जंगल में पकड़ा गया। पूर्व में उसके साथ फरार तीनों आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

जिला जेल में निरूद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के 4 आरोपी सरना सिंकु, राजा कंवर, दशरथ सिदार व चंद्रशेखर राठिया 2 अगस्त शाम 25 फीट ऊंची दीवार को फांदकर फरार हो गए थे। जिला बल के 8 निरीक्षक व 50 आरक्षकों की दो टीम आरोपियों की खोजबीन में लगाई गई थी। वहीं 10 हजार के इनाम की घोषणा भी की थी।

घटना के 3 दिन बाद फरार आरोपियों में से दो आरोपी सरना सिंकु, राजा कंवर को रायगढ़ व एक आरोपी दशरथ सिदार को शहर से गिरफ्तार किया था। वहीं चौथा आरोपी चंद्रशेखर राठिया फरार था। घटना के 40 दिन बाद उसे बालकोनगर थाना प्रभारी अभिंवकांत सिंह के नेतृत्व में एएसआई अजय सिंह, आरक्षक अनिल साहू, सुजीत कुरी, शत्रुघ्न बंजारे व हरीश मरावी की टीम ने शनिवार को हाटी के जंगल में घेराबंदी कर पकड़ लिया। सिविल लाइन पुलिस ने उसे जेल से फरार होने के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि घटना के बाद वह ट्रकों में लिफ्ट लेकर बनारस चला गया था, जहां से घर आने लौटकर जंगल में छिपा था।

Exit mobile version