DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जमीन बिक्री के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर। बलौदा पुलिस को जमीन बिक्री के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अजय खुंटे(31) निवासी ग्राम कुरमा कर रहने वाला है। मामले में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

बलौदा थाने में 12 नवंबर 2024 को लता कुर्रे ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि शंकरलाल खुंटे और उसके साथियों ने ग्राम कुरमा स्थित एक विवादित भूमि, जो पहले से ही बैंक में बंधक थी, को बेचने का झांसा देकर शपथ पत्र के माध्यम से जमीन सौदे की बात तय की थी। इस दौरान आरोपियों ने आवेदिका से 4,50,000 अग्रिम राशि के तौर पर लिए, लेकिन न जमीन की रजिस्ट्री की और न रकम लौटाई।

जब पीड़िता ने पैसे लौटाने की मांग की, तो उसे गाली-गलौज और धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं मुख्य आरोपी अजय खुंटे फरार था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अजय को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version