DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मड़वारानी में शीतल पेयजल,शरबत एवं भोग प्रसाद का नि:शुल्क वितरण प्रारंभ


नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का आयोजन


कोरबा/ मड़वारानी। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन अवसर पर मॉं मड़वारानी प्रवेश मार्ग में नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा नि:शुल्क शीतल पेय जल वितरण का आयोजन प्रारंभ किया गया है। उक्त आयोजन में क्लब मार्गदर्शक एवं विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि जल ही जीवन है, इसी ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुये प्रतिवर्ष नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा भक्तजनों के लिए शीतल पेयजल के साथ-साथ शरबत एवं भोग प्रसाद वितरण की नि:शुल्क व्यवस्था की जाती है। ताकि गर्मी में भक्तजनों को शीतल पेयजल से राहत मिल सके।

उक्त आयोजन में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के निवृत्तमान क्लब अध्यक्ष लायन मनोज गुप्ता, लायन दर्शन अग्रवाल, विद्यालय के प्राचार्य दीपक जायसवाल एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। नि: शुल्क शीतल पेयजल, शरबत एवं भोग प्रसाद का वितरण पूरी नवरात्रि तक चलेगा।

Exit mobile version