कोरबा। जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं जेसीआरटी विंग द्वारा आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कोरबा के सभी नागरिकों के लिए एक आकर्षक एवं निःशुल्क ऑनलाइन सेल्फी एवं रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन में प्रतिभागी 17 अगस्त 2025, शाम 4:00 बजे तक अपनी प्रविष्टियाँ भेज सकते हैं और परिणाम 19 अगस्त 2025, शाम 6:00 बजे जेसीआई कोरबा सेंट्रल के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर घोषित किए जाएंगे। सेल्फी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक एवं प्यारी सेल्फी लड्डू गोपाल जी के साथ भेजनी होगी, जबकि रील प्रतियोगिता 6 वर्ष तक के नन्हे प्रतिभागियों के लिए होगी, जिसमें केवल कृष्ण वेशभूषा में अधिकतम 40 सेकंड की रील स्वीकार की जाएगी। प्रत्येक श्रेणी के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रविष्टियाँ व्हाट्सएप नंबर 8103544481 या 9993706451 पर भेजी जा सकती हैं ।

