थाना बांकीमोंगरा की कार्यवाही
- कोरबा। प्रार्थी वेद प्रकाश सिंह ने दिनांक 1210.2026 को प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि रामबाबु कैम्प सुराकछार के पास खड़ी मेरा ट्रेलर क्र. सीजी 04 एच बी 5231 एवं सुरिजपाल का ट्रेलर क्र. सीजी 12 एस 1698 का हार्स इंजन के दो-दो टायर को मुन्शी विकास यादव को तलवार से डरा धमकाकर चोरी कर ले जा रहे थे, जो चिल्लाने पर छोड़कर भाग गये तथा सुरिजपाल के ट्रेलर के केबिन अंदर प्रवेश कर 02 नग बैटरी, जैक, व्हील पाना को भी लूटकर ले गये थे, एक आरोपी नजीर अली पिता रियासत अली उम्र 26 साल साकिन तेन्दुटिकरा उदयपुर थाना उदयपुर जिला सरगुजा छ.ग. पहले ही पकड़ा गया था। दूसरा घटना के बाद से फरार था। इनके द्वारा कुल 1,11,700 रूपये का सामान लूटा गया, की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 207/2026 धारा 331 (4), 309 (4), 3(5) बीएनएस, 25. 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी नजीर अली के पेश करने पर अपराध में प्रयुक्त कार क्र. सीजी 04 पी सी 9142 एवं अपराध में प्रयुक्त 01 नग धारदार तलवार एवं लूटी गई मशरूका 02 नग बैटरी, जेक, व्हील पाना तथा घटनास्थल के पास छोडे गये 04 नग टायर जुमला 1,11,700 रूपये का मशरूका बरामद कर आरोपी को विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था, प्रकरण में फरार आरोपी सहमत उर्फ राजा खान घटना के बाद से फरार था, जिसे आज दिनांक 29.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

- आरोपी का नाम सहमत खान उर्फ शहमद उर्फ राजा खान पिता इब्राहिम मोहम्मद उर्फ राजू खान उम्र 22 साल. साकिन वार्ड नंबर 7 अंबिकापुर रोड सुराबहार शिकारी मोडल्ला झंडा चौक कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा छ.ग.।
- उक्त प्रकरण में पूर्व में 01 आरोपी को भेजा गया है जेल।
- उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राम कुमार साव, सउनि नंदलाल टंडन, आरक्षक 779 हरीश मरावी, आरक्षक 742 मुकेश यादव, आरक्षक 853 दिलेर मनहर की भूमिका सराहनीय रही।
